Advertisement

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी का पुणे मुम्बई हाईवे पर ट्रक से हुआ एक्सिडेंट:

जानी मानी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी का आज पुणे मुम्बई हाईवे पर एक ट्रक के साथ एक्सिडेंट हो गया। जिसमे शबाना आजमी को चोट आयी है उनके साथ एक्सिडेंट के समय उनके पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। लेकिन उनको किसी भी प्रकार से चोट नही आयी है। पुलिस की सूचना के अनुसार उनको वहाँ पर निकटतम पनवेल के एमजीएम अस्पताल मे दाखिल कराया गया है लेकिन उनकी स्थिती के बारे मे भी तक किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं मिल पायी है । बिती रात ही शबाना अपने पति के जन्मदिन के मौके पर पुणे के एक पाँच सितारा होटल में ग्रैड पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे फिल्म जगत की बडी बडी हस्तियाँ भी सामिल हुई थी। रात को पार्टी के दौरान शबाना ने अपने सौतेले बेटे फरहान अख्तर के खुब मस्ती की थी।

Advertisement

Advertisement

शबाना आजमी कैफी आजमी की बेटी है, जिनकी अभी कुछ दिन पहले ही 101 वी जयंती मनायी गयी थी। कैफी आजमी को 20वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध कवि माना जाता है। उनका योगदान साहित्य के क्षेत्र मे भी काफी रहा है। जिसके कारण उनको साहित्य के सर्वोच्च सम्मान साहित्य अकादमी फैलोशिप से भी सम्मानित किया गया है।

शबाना की माता जी का निधन भी अभी हाल ही मे हुआ था। उनका नाम शौकत आजमी था। शबाना आजमी बहुत ही बेबाक औरत है और इसी कि वजह से वो अक्सर ही चर्चा मे रहती है। शबाना अपनी इसी बेबाकी की वजह से कई बार लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पडा है। लेकिन वो इन बातों से पिछे हटने वालों मे से नही है वो हमेशा से इसी के लिए फेमस रही है ।

कैसे हुई ये घटना

ये घटना तब हुई जब शबाना अपने पति जावेद अख्तर के साथ पुणे से मुम्बई की तरफ आ रही थी। तभी उनकी कार एक ट्रक से टकरा गयी ये घटना खालापुर के पास हुई। घटना की सूचना पा कर पुलिस ने तुरन्त उनको पनवेल के अस्पताल मे भर्ती कराया लेकिन अभी तक उनकी स्थिती के बारे मे सूचना नही मिल पायी है । घटना किन कारणों से हुई इसका भी अभी पता नही चल पाया है।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना पे शोक जताया और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की

 

Advertisement