Delhi Election 2020: दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल क्या कहते है, कौन कितना सही, कितना गलत

Delhi Election 2020: दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल क्या कहते है, कौन कितना सही, कितना गलत

दिल्ली चुनाव के समाप्त होते ही सभी न्यूज चैनल अपने अपने सहयोगीयों के साथ मिलकर किये गये एग्जिट पोल के नतीजे को दिखाने मे लग गये। किस का एग्जिट पोल कितना सही है इसका पता तो 11 फरवरी को आने वाले परिणाम से ही पता चल पायेगा। लेकिन सभी एग्जिट पोल को देखा जाए तो सभी मे आम आदमी पार्टी को सरकार बनाते हुए दिखाया गया है। किसी भी एग्जिट पोल मे भाजपा को सरकार बनाते हुए नही दिखाया गया है।

Advertisement

भाजपा को सबसे अधिक 23 सीटे मिलने का अनुमान टाइम्स नाऊ का हैं जो कि ये भी बताती है कि आम आदमी पार्टी को 47 सीटे मिलने का अनुमान लगाया है जबकि कांग्रेस एक भी सीट नही दिखाया गया हैं। जब कि भाजपा को सबसे कम सीट का अनुमान आजतक एक्सिस माई इंडिया का है जिसमे भाजपा को मात्र 2 से 11 सीट का अनुमान बताया है, तो आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया है। और कांग्रेस को एक भी सीट नही मिलती दिखाई गयी हैं।  जब कि रिपब्लिक – जन की बात के सर्वे मे भाजपा को 9 से 21 सीटे मिलने का अनुमान लगाया है, तो आम आदमी पार्टी को 48 से 61 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया हैं। तो कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया हैं। एबीपी – सी वोटर की बात करे तो इसमे भाजपा को 5 से 19 सीटे मिलने का अनुमान लगाया है तो आम आदमी पार्टी को 49 से 63 तक सीटे मिलने का अनुमान लगाया गय़ा हैं। तो कांग्रेस को थोडा राहत देते हुए इसने 0 से 4 सीटे मिलने का अनुमान दिखाया गया हैं। किस का एग्जिट पोल सही है और किसका गलत ये तो 11 तारीख को ही तय हो पायेगा लेकिन लगभग ये तय माना जा रहा है कि सरकार आम आदमी पार्टी की ही बनने वाली है  ऐसा लोगों का अनुमान कह रहा है ।

ये अनुमान कितना सही साबित होता है, ये कहना थोडा जल्दीबाजी होगी क्यो कि हमेशा से ये रहा है कि सभी बार के एग्जिट पोल सही साबित नही होते है। जिसकी अगर बात करे तो पिछली बार के दिल्ली विधान सभा के ही सभी एग्जिट पोल गलत साबित करते हुए आम आदमी पार्टी ने सबको चौका कर रख दिया था और सभी के सभी एग्जिट पोल गलत साबित हो गये थे । इसी आधार पर भाजपा का य़े कहना है कि सरकार तो दिल्ली मे भाजपा की ही बनेगी ये आने वाले 11 फरवरी को लोगो को पता चलेगा और आप पार्टी की हार होगी ये कहना है भाजपा का , इन सभी बातों का पता तो 11 फरवरी को चल ही जायेगा।

Advertisement

एग्जिट पोल चार्ट

 

आप

भाजपा

कांग्रेस

आजतक एक्सिस माई इंडिया      

59 – 68

    02 – 11

0

रिपब्लिक – जन की बात      

48 – 61

   09 – 21

0 – 1

टाइम्स नाऊ               

47

23

0

एबीपी – सी वोटर           

49 – 63

     05 – 19

0 – 4

Advertisement

Share
DBAdmin

DBAdmin

Leave a Reply