Hindu Mahasabha President Ranjeet Bachchan Shot Dead: विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की लखनऊ मे गोली मार कर हत्या

Ranjeet Bachchan: विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की लखनऊ मे गोली मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हजरतगंज मे विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत यादव की कुछ बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। ये घटना तब घटी जिस समय रंजीत यादव टहलने के लिए निकले थे। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार होने मे सफल हो गये। बताते चले ये घटना लखनऊ के हजरतगंज की है, य़े ऐसा इलाका है जहाँ पर पुलिस का पहरा लगभग 24 घंटे रहता है क्यों कि मात्र कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही सचिवालय है तो य़हां पर पुलिस की तैनाती 24 घंटे रहती है ।

Advertisement

बदमाशों का मनोबल कितना बढा है आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते है कि लखनऊ के हजरतगंज मे बदमाश किसी नेता को गोली मार कर भाग जाते है और पुलिस उनको पकड नही पाती हैं ये पूरे सिस्टम पर सवालियाँ निशान खडा कर देता है।

ये ऐसी घटना है जो पुरे प्रशासन को हिला कर रख दिया और उत्तर प्रदेश मे कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख देती है। क्या बदमाशो को अब पुलिस से भी डर नहीं रह गया जो कि किसी भी समय कही पर किसी को गोली मार दी जाती है और बदमाश आराम से वहाँ से निकल कर भाग भी जाते है ये बहुत ही चिन्ता का विषय है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आला अधिकारीयो ने तत्काल पुलिस की 6 टीमों को तथा क्राइम ब्रांच की टीम हत्यारों को पकडने के लिए लगा दिया गया है। लेकिन ये घटना बहुत ही बडी घटना है कि सचिवालय से मात्र कुछ कदम की दूरी पर इतनी बडी घटना का होना प्रशासन के लिए  बहुत ही शर्म की बात है। समाचार लिखे जाने तक आरोपीयों की गिरफ्तारी नही हो पायी हैं। पुलिस पुरी ताकत के साथ आरोपीयों को पकडने के लिए काम पर लग गयी है।

 

Advertisement

Share
DBAdmin

DBAdmin

Leave a Reply